शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने बकरे की चोरी कर उसे काटने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 25 मई 2026 को दर्ज मुकदमे में आरोप था कि अयान और नदीम ने एक महिला का बकरा चोरी कर उसे काट दिया तथा अवशेष बोरे में भरकर ले जा रहे थे। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे।