नवगछिया: चोरी का मोबाइल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
नवगछिया थाना पुलिस ने चोरी गए मोबाइल के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से अनिश कुमार (छोटी परबत्ता, इस्माईलपुर), अभय कुमार और अमन कुमार (दोनों खगड़ा, परबत्ता) को चोरी गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या 277/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है