रावतसर: रावतसर में गाड़ी खरीद में धोखाधड़ी के आरोप में दो जनों पर रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
गाड़ी खरीद में धोखाधड़ी के आरोप में दो जनों पर जरिए इस्तगासा रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है पुलिस से सोमवार को जारी प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार ब्रह्मानंद निवासी रावतसर ने हरिओम व राजवीर निवासी कावलासर सरदारशहर पर उसे गाड़ी खरीद के नाम पर कागजात लेकर लोन करवा कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है रावतसर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।