सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के तुरना गाँव के पास सर्विस रोड पर बाइक से गिरकर वृद्ध व्यक्ति घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के तुरना गांव के पास स्थित सर्विस रोड पर मोटरसाइकिल में सवार एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गया। जिसे मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।