डुमरा: सीतामढ़ी में सिर्फ दो मिनट की देरी, परीक्षा केंद्र में नहीं मिली एंट्री; परीक्षा से वंचित रहे अभ्यर्थी
परीक्षा केंद्रों पर सख्ती के कारण दो अभ्यर्थियों को मात्र दो मिनट की देरी भारी पड़ गई। निर्धारित समय के बाद पहुंचने पर उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया, जिसके कारण वे परीक्षा देने से वंचित रह गए। जानकारी के अनुसार, सासाराम की एक युवती और बाढ़ के एक युवक का परीक्षा छूट गया।