अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी मोतिहारी के द्वारा नगर निगम मोतिहारी , उच्च माध्यमिक विद्यालय चैलाहा, होटल मॉल , मोतिहारी पूर्वी चंपारण में आग से सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए एक बड़ा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया
मॉक ड्रिल के माध्यम से यह दर्शाया गया कि गैस सिलेंडर में आग लग जाने पर आपातकालीन स्थिति में कैसे आग को काबू किया जा सकता है।किसी भवन या बहुमंजिली ईमारत में यदि आग लग जाए तो उस स्थिति में कैसे रेस्क्यू के माध्यम से जान मल को सुरक्षित बचाया जा सकता है। मॉक ड्रिल के सफल आयोजन मै प्रधान अग्निक पिन्टु राय अग्निक चालक भीम कुमार अग्निक मुकेश पंडित उपिस्थित रहे।
जिला अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला अग्निशमन विभाग मोतिहारी के दो दूरभाष नंबर ☎️ 7485805980/7485805981 को साझा किया गया इसके अलावा 101/112 डायल कर भी किसी भी आपातकालीन स्थिति में जरूरी मदद प्राप्त की जा सकती है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Sep 18, 2026