नवाबगंज: बाराबंकी शहर स्थित जीआईसी ऑडिटोरियम में जनपद स्तरीय "प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0 का हुआ आयोजन
बाराबंकी जनपद स्तरीय "प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0" बाल उत्सव का भव्य आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में मंगलवार करीब 1 बजे किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी राम लाल द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।