नवाबगंज: दतौली चौराहे के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 3 घायलों में से 1 की हुई मौत
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलें तेज गति से विपरीत दिशाओं से आ रही थीं। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण उनकी जोरदार टक्कर हो गई।