नवाबगंज: बाराबंकी में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू: 7 ब्लॉकों में चलेगा सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम
बाराबंकी में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा सेवन अभियान मंगलवार को शुरू हो गया। पायनियर मॉनटेन्सरी इंटर कॉलेज, लखपेडाबाग में सुबह करीब 11 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अवधेश कुमार यादव ने इसका शुभारंभ किया।लिम्फेटिक फाइलेरिया, जिसे हाथीपांव भी कहते हैं, एक गंभीर बीमारी है जो आजीवन विकलांगता का कारण बन सकती है।