श्रीडूंगरगढ़: 100 साल पुराने स्कूल का भवन जर्जर घोषित, 9 कक्षाओं में पढ़ाई पर तत्काल रोक
श्रीडूंगरगढ उपखंड की सबसे पुरानी शैक्षणिक संस्था पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का जर्जर भवन विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए पूरी तरह अनुपयोगी घोषित कर दिया गया है। वर्ष 1926 में स्थापित इस विद्यालय का गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी किशनदान चारण और अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार चुग ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्था प्र