अटरू: अटरू में श्री मद भागवत कथा में श्रद्धालु हुए भाव विभोर
Atru, Baran | Jun 27, 2026 अटरू नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस में बनेठ वाले गुरूदेव ने सुनाया कि प्रत्येक मनुष्य को आत्मा का कल्याण करने के लिए यह जीवन दिया है प्रत्येक मनुष्य को आत्म कल्याण के मार्ग में आ जाना चाहिए, मानव जीवन का बहुत महत्व है, ये हमारे हाथ से निकल जायेगा तो जीवन का लक्ष्य अधुरा रह जायेगा, समय का एक नाम है परिवर्तन, यह बदलने वाला है