Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
No video available

नगर निगम सहरसा की हर एक महान मतदाताओं का छाप, मछली छाप। ईवीएम कर्मांक 12 ✌️

3 views | Kahara, Saharsa | May 24, 2023

MORE NEWS

जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 14 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया 
-------------------------------
    बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम- 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता; सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहेंः जिला पदाधिकारी 
-------------------------------
       सारण, छपरा 
   24 जून, 2026
-------------------------------
जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव के द्वारा आज कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गई और शिकायत का निवारण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा आज लोक शिकायत के कुल 14 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें 07 मामले में अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 07 मामले में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। 

        जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण  अधिकार अधिनियम, 2015  का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।
#LokShikayat 
#SecondAppeal 
#DM
#saran 
#chapra 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 14 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया ------------------------------- बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम- 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता; सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहेंः जिला पदाधिकारी ------------------------------- सारण, छपरा 24 जून, 2026 ------------------------------- जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव के द्वारा आज कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गई और शिकायत का निवारण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा आज लोक शिकायत के कुल 14 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें 07 मामले में अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 07 मामले में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें। #LokShikayat #SecondAppeal #DM #saran #chapra Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jun 24, 2026

◆◆ *​सारण में 'पंचायत विकास दिवस' के प्रभावी आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश*
◆◆ *प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को प्रत्येक ग्राम पंचायत में होगा 'पंचायत विकास दिवस' कार्यक्रम का आयोजन,28 जून 2026 से होगी शुरुआत*

​छपरा, 24 जून 2026

◆  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 'ग्राम स्वराज' के सपने को साकार करने और ग्रामीण क्षेत्रों के समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से पंचायती राज विभाग द्वारा प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को प्रत्येक ग्राम पंचायत में 'पंचायत विकास दिवस' कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया है। इसकी शुरुआत 28 जून 2026 से होगी।
◆ पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम के प्रभावी आयोजन को लेकर  जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने  बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 28 जून 2026 से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले 'पंचायत विकास दिवस' कार्यक्रम का सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।
◆  यह कार्यक्रम प्रत्येक ग्राम पंचायत में पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। बैठक का आयोजन पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन या स्थानीय विद्यालयों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर किया जाएगा जहाँ बैठने, पेयजल और रोशनी की समुचित व्यवस्था हो।
◆ जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों  और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए इसके सफल आयोजन को सुनिश्चित करने को कहा है। प्रत्येक पंचायत में यह कार्यक्रम पंचायत सचिव और संबंधित मुखिया जी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।
◆ ​बैठक की अध्यक्षता: प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वहां के संबंधित मुखिया जी करेंगे। मुखिया जी की अनुपस्थिति में उप-मुखिया बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यदि दोनों अनुपस्थित रहते हैं, तो ग्राम सभा द्वारा सर्वसम्मति या बहुमत से चुने गए सदस्य द्वारा बैठक की अध्यक्षता की जाएगी। संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव इस बैठक के सचिव के रूप में कार्य करेंगे।
◆ ​जन-भागीदारी और व्यापक प्रचार-प्रसार: बैठक की सूचना तिथि, समय और स्थान के साथ पंचायत सचिव द्वारा पूर्व ही प्रकाशित की जाएगी। इसके साथ ही, स्थानीय सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों, ग्राम सभा के सदस्यों समेत जीविका दीदी और आशा कार्यकर्ताओं को भी बैठक में भाग लेने हेतु विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। माइक (ध्वनि विस्तारक यंत्र) एवं घर-घर जाकर इस दिवस का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
◆ ​मुख्य कार्यसूची एवं मुख्य बिंदु: बैठक में सतत विकास लक्ष्यों  के 9 थीमों पर क्रमानुसार परिचर्चा की जाएगी। इसके अलावा, पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स , ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर योजनाओं की स्थिति और पिछले माह के खर्चों का विवरण ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। 
◆ बैठक के दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के सीधे प्रसारण को सुनने की व्यवस्था भी पंचायतों द्वारा की जाएगी।
◆ ​डिजिटल मॉनिटरिंग और जवाबदेही: पंचायत सचिव द्वारा बैठक की कार्यवाही पंजी संधारित की जाएगी तथा उपस्थित सदस्यों के हस्ताक्षर/अंगूठे के निशान लिए जाएंगे। 
◆ जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बैठक से संबंधित निर्णय, तस्वीरों और वीडियो को अनिवार्य रूप से 'निर्णय पोर्टल' (Nirnay Portal) पर अपलोड किया जाए।
◆ ​जिला मुख्यालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त , जिला पंचायत राज पदाधिकारी , सिविल सर्जन, जिला परियोजना प्रबंधक  जीविका सहित कई अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित थे। इसके साथ ही, जिले के सभी प्रखंडों से प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी आदि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के माध्यम से सीधे जुड़े रहे।
◆ ​जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने अंत में स्पष्ट किया कि ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से धरातल पर उतारने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' एक अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम है। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#पंचायत #विकास #दिवस 
#meeting
#DM 
#saran 
#chapra 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

◆◆ *​सारण में 'पंचायत विकास दिवस' के प्रभावी आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश* ◆◆ *प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को प्रत्येक ग्राम पंचायत में होगा 'पंचायत विकास दिवस' कार्यक्रम का आयोजन,28 जून 2026 से होगी शुरुआत* ​छपरा, 24 जून 2026 ◆ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 'ग्राम स्वराज' के सपने को साकार करने और ग्रामीण क्षेत्रों के समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से पंचायती राज विभाग द्वारा प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को प्रत्येक ग्राम पंचायत में 'पंचायत विकास दिवस' कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया है। इसकी शुरुआत 28 जून 2026 से होगी। ◆ पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम के प्रभावी आयोजन को लेकर जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 28 जून 2026 से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले 'पंचायत विकास दिवस' कार्यक्रम का सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। ◆ यह कार्यक्रम प्रत्येक ग्राम पंचायत में पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। बैठक का आयोजन पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन या स्थानीय विद्यालयों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर किया जाएगा जहाँ बैठने, पेयजल और रोशनी की समुचित व्यवस्था हो। ◆ जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए इसके सफल आयोजन को सुनिश्चित करने को कहा है। प्रत्येक पंचायत में यह कार्यक्रम पंचायत सचिव और संबंधित मुखिया जी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। ◆ ​बैठक की अध्यक्षता: प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वहां के संबंधित मुखिया जी करेंगे। मुखिया जी की अनुपस्थिति में उप-मुखिया बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यदि दोनों अनुपस्थित रहते हैं, तो ग्राम सभा द्वारा सर्वसम्मति या बहुमत से चुने गए सदस्य द्वारा बैठक की अध्यक्षता की जाएगी। संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव इस बैठक के सचिव के रूप में कार्य करेंगे। ◆ ​जन-भागीदारी और व्यापक प्रचार-प्रसार: बैठक की सूचना तिथि, समय और स्थान के साथ पंचायत सचिव द्वारा पूर्व ही प्रकाशित की जाएगी। इसके साथ ही, स्थानीय सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों, ग्राम सभा के सदस्यों समेत जीविका दीदी और आशा कार्यकर्ताओं को भी बैठक में भाग लेने हेतु विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। माइक (ध्वनि विस्तारक यंत्र) एवं घर-घर जाकर इस दिवस का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। ◆ ​मुख्य कार्यसूची एवं मुख्य बिंदु: बैठक में सतत विकास लक्ष्यों के 9 थीमों पर क्रमानुसार परिचर्चा की जाएगी। इसके अलावा, पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स , ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर योजनाओं की स्थिति और पिछले माह के खर्चों का विवरण ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। ◆ बैठक के दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के सीधे प्रसारण को सुनने की व्यवस्था भी पंचायतों द्वारा की जाएगी। ◆ ​डिजिटल मॉनिटरिंग और जवाबदेही: पंचायत सचिव द्वारा बैठक की कार्यवाही पंजी संधारित की जाएगी तथा उपस्थित सदस्यों के हस्ताक्षर/अंगूठे के निशान लिए जाएंगे। ◆ जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बैठक से संबंधित निर्णय, तस्वीरों और वीडियो को अनिवार्य रूप से 'निर्णय पोर्टल' (Nirnay Portal) पर अपलोड किया जाए। ◆ ​जिला मुख्यालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त , जिला पंचायत राज पदाधिकारी , सिविल सर्जन, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका सहित कई अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित थे। इसके साथ ही, जिले के सभी प्रखंडों से प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी आदि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे जुड़े रहे। ◆ ​जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने अंत में स्पष्ट किया कि ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से धरातल पर उतारने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' एक अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम है। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #पंचायत #विकास #दिवस #meeting #DM #saran #chapra Panchayati Raj Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jun 24, 2026

श्रद्धांजलि सभा में भावुक हुए रोशन आनंद, नेपाल पुलिस के रवैये पर उठाए सवाल, केंद्र और राज्य सरकार से लगाई न्याय की गुहार #saharsabihar #saharsa_bihar #ABJ #Crime

श्रद्धांजलि सभा में भावुक हुए रोशन आनंद, नेपाल पुलिस के रवैये पर उठाए सवाल, केंद्र और राज्य सरकार से लगाई न्याय की गुहार #saharsabihar #saharsa_bihar #ABJ #Crime

Kahara, Saharsa | Jun 24, 2026

नगर निगम सहरसा की हर एक महान मतदाताओं का छाप, मछली छाप। ईवीएम कर्मांक 12 ✌️ - Kahara News