उत्तर प्रदेश में सरकारी डॉक्टर रिटायर होने के बाद 70 साल की आयु तक पुनर्नियुक्ति के जरिए अपनी सेवाएं दे सकेंगे। इसको लेकर सरकार के स्तर पर आदेश जारी किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने पुनर्नियुक्ति की आयु सीमा में वृद्धि पर सहमति दे दी है। पहले सरकारी डॉक्टरों के पुननियुक्ति की आयु सीमा 65 वर्ष थी। इसमें अब पांच साल की वृद्धि की जा रही है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस संबंध में कहा कि प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग स्वास्थ्य विभाग का प्रमुख चिकित्सकीय संवर्ग है। इसमें चिकित्सा अधिकारी और विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। ये सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं देते हैं। योग्य एवं अनुभवी चिकित्सकों को 70 वर्ष की आयु तक सेवाएं देने का अवसर मिलने से उनके लंबे अनुभव का सीधा लाभ मरीजों को मिलेगा। डॉक्टरों की पुनर्नियुक्ति की आयु सीमा
Korba, Korba | Sep 9, 2026