ब्यौहारी: सनौसी गांव में सूने घर से ₹2 लाख की चोरी होने का मामला आया सामने, मामला दर्ज
सनौसी गांव में सुने घर का ताला तोड कर दो लाख की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया की राजकमल पटेल के घर चोरी की वारदात हुई है जिसमें सोने चांदी के जेवरात एवं नगद 20 हजार चोरी कर चोर फरार हो गए हैं पुलिस ने बताया कि यह चोरी लगभग दो लाख की है। मामले पर पुलिस ने सोमवार की सुबह 9:00 बजे अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज किया है।