ब्यौहारी: देवलौंद के बुढ़वा गांव में ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, एक की मौत, दो गंभीर
देवलौंद के बुढ़वा गांव में बाइक ट्रैक्टर ट्राली के पीछे टकरा गई जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई तो दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं, पुलिस ने बताया की बाइक में तीन लोग सवार थे, घटना तड़के घटी है। पुलिस ने रविवार की सुबह 7:00 बजे मामले पर मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू कर दी है।