ब्यौहारी: 3 साल बाद भी अधूरी पड़ी है ब्यौहारी पपौंध क्षेत्र की हिरवार माइक्रो सिंचाई परियोजना, किसानों को नहीं मिल रहा लाभ
पपौंध क्षेत्र में मध्य प्रदेश शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा प्रस्तावित हिरवार माइक्रो सिंचाई परियोजना अब तक अधूरी पड़ी है। इस परियोजना के तहत 7,481 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई का लक्ष्य रखा गया था, जिससे 37 गांवों को लाभ मिलना था। सरकार ने इस योजना के लिए 106.41 करोड़ रुपये की लागत तय की थी। योजना का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था,,,