ब्यौहारी: देवलौंद के चंडी माता मंदिर के पास बोलेरो ने बाइक में टक्कर मारी, बाइक सवार युवक की मौत
घटना बीती रात्री की है। बोलेरो ने बाइक को ठोकर मार दी बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की है, पुलिस ने युवक के शव को अस्पताल में पीएम के लिए रखवाया है पुलिस ने मामले पर रविवार की सुबह 9 बजे मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।