भिवानी: जेल बंदियों को कानूनी लाभ पहुंचाना विधिक सेवा प्राधिकरण का दायित्व है: सीजेएम कपिल राठी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कपिल राठी ने बुधवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल की व्यवस्था देखी और बंदियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते हुए कहा कि बंदियों को कानूनी लाभ पहुंचाना विधिक सेवा प्राधिकरण का दायित्व है।