भिवानी: हुडा पार्क के नजदीक स्थित जिला सहकारी बैंक सभागार में इफको द्वारा जिला सहकारी सम्मेलन का किया गया आयोजन
विश्व की उर्वरक क्षेत्र की सबसे बड़ी सहकारी संस्था इफको द्वारा स्थानीय हुडा पार्क के नजदीक स्थित जिला सहकारी बैंक के सभागार में बुधवार को जिला सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग भिवानी के उपनिदेशक डॉ वीके फौगाट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारी समिति के सहायक रजिस्ट्रार अरविंद हुड्डा ने की।