तुरकौलिया: झखिया लोकनाथपुर में 2 माह पूर्व हुई ₹8 लाख की चोरी के मामले में आरोपी का नाम दिए जाने के बाद भी पुलिस उद्भेदन नही कर पाई
झखिया लोकनाथपुर टेंट हाउस में दो माह पूर्व हुई 8 लाख रुपये की चोरी के मामले में पीड़ित द्वारा आरोपी का नाम दिए जाने के बाद भी तुरकौलिया पुलिस उद्भेदन नही कर पाई। जानकारी देते हुए पीड़ित शेख महमूद ने बताया कि 3 जुलाई को उसके टेंट हाउस में चोरी हुई। मामले में अनुसंधानकर्ता को आरोपी का नाम भी बताया वावजूद मामले का उद्भेदन नही कर पाई है। जिससे पीड़ित काफी निराश है।