आरोन: आरोन में धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती, राघौगढ़ विधायक हुए शामिल
Aron, Guna | Apr 14, 2026 आरोन नगर में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह शामिल हुए। श्रद्धा पूर्वक नमन कर विधायक ने संबोधित करते हुए कहा, हम सभी को समानता न्याय सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने की अंबेडकर की प्रेरणा देते है। उन्होंने हर वर्ग के उत्थान के लिए संकल्प लिया।