लखनपुर: आश्रित ग्राम बेदोपानी में शराब पीने के दौरान आपसी विवाद में दो भाइयों ने बड़े भाई की ईट-पत्थर मारकर की हत्या
लखनपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलदगी के आश्रित ग्राम बेदो पानी में शनिवार की शाम शराब पीने के दौरान हुए आपसी विवाद में दो भाइयों ने बड़े भाई की ईट पत्थर मारकर बेरहमी से हत्या कर फरार हो गए। सूचना पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी देर रात दोनों आरोपियों को ग्राम खीरहिर से हीरासत में लेकर पूछताछ जारी है।