बक्सर: हत्या मामले में 6 अभियुक्तों को उम्रकैद, ताबड़तोड़ फायरिंग में गई थी जान, जिला जज ने सुनाया फैसला
Buxar, Buxar | Oct 24, 2024 सिकरौल थाना कांड संख्या 63 /1998 में 6 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा गुरुवार को 3:30 के करीब सुनाई गई. न्यायालय ने अभियुक्तों पर अर्थ दंड भी लगाया है. जिसे नहीं देने पर अतिरिक्त समय जेल में बिताने होंगे. इस आशय की जानकारी देते हुए अपर लोक अभियोजन आनंद मोहन उपाध्याय ने बताया कि घटना 4 दिसंबर 1998 की है.