बक्सर: एसडीएम के नेतृत्व में ठठेरी बाजार समेत शहर में पटाखा गोदामों पर छापेमारी, पटाखे जब्त
Buxar, Buxar | Oct 24, 2024 बक्सर शहर के रिहायशी इलाकों से एक दुकान और तीन रिहायशी घरों से काफी मात्रा में अवैध रूप से भंडारण किए गए पटाखा जब्त की गयी. गुरुवार की शाम सदर एसडीएम धीरेंद्र मिश्रा, एसडीपीओ धीरज कुमार, सीओ प्रशांत शांडिल्य और नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, महिला थानाध्यक्ष तनिष्का कुमारी के नेतृव में कई घंटों तक पटाखा को लेकर छापेमारी की गयी.