ग्वालियर गिर्द: नाबालिग लड़का अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार, पुलिस कर रही है स्रोत का पता लगाने की कोशिश
बहोडापुर पुलिस ने रेती बाबा मस्जिद विनय नगर के पास से एक नाबालिग लड़के को कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह लड़का 17 साल का है और ये लोडेड देशी कट्टे को लेकर घूम रहा था पुलिस ने लड़के से पूछताछ शुरू कर दी है कि वह कट्टा कहां से लाया और किस मकसद से वहां घूम रहा था, पुलिस उसे जल्द ही जुवेनाइल जस्टिस कोर्ट में पेश करेगी।