चानन: महेशलेटा एवं लाखोचक हाल्ट के बीच ट्रेन से गिरकर 25 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत
किऊल झाझा रेलखंड में चानन क्षेत्र अंतर्गत आने वाले महेशलेटा एवं लाखोचक हाल्ट के बीच पोल संख्या 415/13 के समीप ट्रेन से गिरकर एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई. मंगलवार अपराह्न 12:50 बजे किऊल थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर सदर अस्पताल लखीसराय में सुरक्षित रखा गया है. सोमवार अपराह्न 8:15 बजे घटना की जानकारी हुई.