बीसलपुर: तहसील सभागार बीसलपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मिली 20 शिकायतें, एक भी शिकायत का नहीं हुआ निस्तारण
शनिवार को बीसलपुर में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में वर्षा के कारण मात्र 20 समस्याएं ही आ पाई। मौके पर किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ऋतु पुनिया द्वारा फरियादियों की समस्याएं सुनी गई।इस मौके पर एडिशनल एसपी, एसडीएम न्यायिक ऋषिकांत राजवंशी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे