बीसलपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बीसलपुर तहसील क्षेत्र में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग इलेक्ट्रॉनिक और सूचना जितिन प्रसाद ने क्षेत्र के एक दर्जन ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीसलपुर की जनता से उनके परिवार का रिश्ता है हर समस्या का निदान कराएंगे किसी का शोषण नहीं होने देंगे