बरहेट: प्लस टू एसएसडी हाई स्कूल के ऑडिटोरियम में साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक।
शनिवार को इंडियन क्लब एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में साइबर जागरूकता कार्यक्रम +2 SSD हाई स्कूल में आयोजित किया गया ।इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया कार्यक्रम को बोरियो प्रभाग के पुलिस निरीक्षक नुनु देव राय एवं थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने संबोधित किया तथा छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी की जानकारी और उससे बचाव के उपाय भी बताए।