प्रतापगढ़: ग्राम रथ अभियान से किसानों की तस्वीर बदली, योजनाओं से बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता
प्रतापगढ़, जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे किसानों तक पहुंच रहा है, जिससे उनकी आय और आत्मनिर्भरता में वृद्धि हो रही है। ग्राम रथ अभियान के तहत गांव-गांव पहुंचकर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक ख