रावतसर: रावतसर पुलिस ने कस्बे में पर्ची सट्टे की खाईवाली करते दो युवकों को किया गिरफ्तार, रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
रावतसर पुलिस ने पर्ची सट्टे की खाईवाले करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है पुलिस से सोमवार को जरिए प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने कस्बे में दौराने गस्त विनोद कुमार निवासी रावतसर को सट्टा रकम 225 रुपए व हरिओम निवासी रावतसर को सट्टा रकम ₹700 सहित गिरफ्तार किया है पुलिस ने गिरफ्तार दोनों युवकों पर 13 आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज किया है।