बहरोड़: बहरोड के बीघाना पोल्ट्री फार्म पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई, 8 जुलाई तक हटाने का अल्टीमेटम; नहीं हटाने पर होगा सीज
Behror, Alwar | Jul 3, 2026 बहरोड़ के बीघाना गांव स्थित विवादित पोल्ट्री फार्म को लेकर शुक्रवार को दोपहर बारह बजे पंचायत समिति के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में अहम बैठक आयोजित की गई। एसडीएम रामकिशोर मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों और पोल्ट्री फार्म संचालक पक्ष के बीच विस्तृत चर्चा हुई।