सिरोही कलेक्टर और पुलिस एसपी ने किया पंचायत चुनाव की तैयारियों का निरीक्षण
सिरोही में कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर और पुलिस अधीक्षक डॉ. अजेय सिंह राठौड़ ने मतदान केंद्रों पर तैयारियों का निरीक्षण किया। कई ग्राम पंचायतों का दौरा कर कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए गए, जबकि ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं और तुरंत समाधान के आदेश दिए गए।