चौरीचौरा: गौनर में ग्रामीणों ने देशी शराब की दुकान का किया विरोध
चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौनर के बाबू विशुनपुरा चौराहे पर खुले देशी शराब की दुकान का ग्रामीणों ने गुरुवार को जमकर विरोध किया और दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी डुमरी खास सन्तोष कुमार सिंह ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। गौनर गांव के बाबू विशुनपुरा में पंचायत भवन व प्राइमरी स्कूल है ।