श्रीनगर: बिहार दिवस के मौके पर कस्तूरबा विद्यालय श्रीनगर की छात्राओं ने निकाली प्रभातफेरी
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय श्रीनगर की छात्राओं द्वारा रविवार को सुबह 9 बजे बिहार दिवस के मौके पर प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी विद्यालय से निकाल कर शांतिनगर, जगैली होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचा। लेखापाल बिकाश कुमार ने प्रभातफेरी में शामिल बच्चियों का उत्साहवर्धन किया।