बिजावर: सटई में 6.09 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने दी सौगात
शनिवार की दोपहर 3 बजे सटई नगर में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने 6.09 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में मानिक तलैया घाट एवं सौंदर्यीकरण, सुख सागर तालाब सौंदर्यीकरण, बिहारी जी मंदिर सौंदर्यीकरण, लाला बाबा दालान निर्माण, टैक्सी बस स्टैंड निर्माण, बाउंड्री वॉल निर्माण तथा खेल मैदान है।