हज़ारीबाग: पंच मंदिर रोड पर पॉलीथिन चेकिंग अभियान, कई दुकानों से प्लास्टिक डिस्पोजल ग्लास जब्त
हजारीबाग में मंगलवार दोपहर 3:00 बजे प्लास्टिक पर रोक के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें विभिन्न दुकानों से डिस्पोजल पॉलिथीन जप्त किया गया।वहीं प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को लेकर बतलाया गया की प्लास्टिक का प्रयोग करने से पर्यावरण को खतरा है।साथ ही साथ प्लास्टिक को फेंक देने से जानवर उसे खा जाते हैं जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।