हज़ारीबाग: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नीमेश्वर महावीर मंदिर प्रांगण में 1008 रुद्र चंडी महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई
हजारीबाग के मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में अवस्थित नीमेश्वर महावीर मंदिर प्रांगण में आज सोमवार 2:00 बजे आयोजित श्री श्री 1008 रुद्र चंडी महायज्ञ का विधिवत् शुरुआत सोमवार को दश विद्या स्नान, जलयात्रा, मण्डप प्रवेश पूजन और भव्य सायंकालीन आरती के साथ हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल यहां पहुंचे।