अटेर: समाजसेवी प्रमोद भदोरिया वर्षों से कर रहे गोसेवा, बड़े हनुमान मंदिर के सामने बेजुबान गायों को खिलाते हैं चारा
Ater, Bhind | May 21, 2026 भिंड शहर के अटेर रोड स्थित बड़े हनुमान मंदिर के सामने समाजसेवी प्रमोद भदोरिया द्वारा गुरुवार सुबह करीब 8 बजे आवारा बेजुबान गायों एवं गोवंशों को चारा खिलाया गया। उनके इस सेवा कार्य की क्षेत्र में हर कोई सराहना कर रहा है।बताया गया है कि प्रमोद भदोरिया पिछले कई वर्षों से अपने निजी खर्च पर शहर में घूमने वाले आवारा गोवंशों की सेवा कर रहे हैं।