चौगाईं: बीरपुर गांव: पोखर में डूबने से किशोर की मौत, दोस्तों संग नहाने गया था; पिता करते हैं हैदराबाद में मजदूरी
Chaugain, Buxar | May 27, 2026 बीरपुर गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में नहाने गए एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अर्जुन कुमार पिता गुड्डू यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अर्जुन सुबह करीब 9 बजे अपने दोस्तों के साथ गांव के ही एक पोखर में नहाने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया।