हुसैनगंज: बघौनी गांव में मखदूम बाबा के मजार के पास ट्रक और थार की टक्कर, थार क्षतिग्रस्त
सिवान आंदर मुख्य मार्ग पर बघौनी गाँव स्थित मखदुम बाबा के मज़ार के पास गुरुवार की सुबह 10 बजे बालू लदे ट्रक व थार वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें थार वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की सूचना पर घटनास्थल पर 112 की पुलिस टीम पहुँचकर मामलें की जांच की है।