सिधौली: रमनगरा बेलसापूर में खेत में काम कर रही महिला को जहरीले सांप ने काटा, इलाज के दौरान हुई मौत
जनपद के रामपुर कला थाना क्षेत्र के रमनगरा बेलशापुर गांव में खेत में काम करते समय एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया था जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी थी परिवार वाले महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां उसकी मौत हो गई मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।