बहेड़ी: सिंगोथी गांव में सरकारी स्कूल जाने वाले रास्ते की बदहाली से गुस्साए ग्रामीणों ने रास्ते पर लगाए धान के पौधे
बहेड़ी के सिंगोथी गांव निवासी ग्रामीणों के मुताबिक सरकारी स्कूल को जाने वाला रास्ता काफी समय से बदहाल हालत में है ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में ये दलदल जैसा हो जाता है और इससे गुजरना बे हद दूभर होता है और इसी दलदल से स्कूल के तमाम शिक्षकों स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को गुजरना पड़ता है ग्रामीणों का कहना है की कई बार इसकी शिकायत की है।