अटरू: कवाई के दिलोद में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की, पुलिस व एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
Atru, Baran | Mar 28, 2026 अटरू सर्किल के क़वाई थाना इलाके के एक हत्यारे पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कवाई थाना इलाके से सूचना प्राप्त हुई कि 40 वर्षीय विवाहिता निवासी गेहूँ खेड़ी थाना बापचा विमला बाई पत्नी दयाचन्द सहरिया पति के साथ टापरी बनाकर दिलोद में रह रही थी।जिसके साथ पति ने कुल्हाड़ी से मारपीट कर हत्या कर दी।