जलेसर: थाना निधौली कला पुलिस ने चैकिंग के दौरान गांव पुठिया के समीप एक अभियुक्त को अवैध असलहा और कारतूस सहित किया गिरफ्तार
Jalesar, Etah | Jun 16, 2025 थाना निधौली कलां पुलिस ने 15 जून को रात 10.40 बजे चैकिंग के दौरान ग्राम पुठिया समीप से सुनील कुमार पुत्र रामदास निवासी ग्राम भडेरा थाना को0 देहात को एक अवैध पौनिया व 03 जिंदा कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार किया है,थाना निधौली कलां पर आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है, गिरफ्तारी की जानकारी सोमवार दोपहर 2:00 बजे दी गई है।