अनूपगढ़: जिला कलेक्ट्रेट में भीम आर्मी ने DM को ज्ञापन सौंपकर की किसान की जमीन की हुई ऑनलाइन नीलामी को रद्द करने की मांग
अनूपगढ़ जिला कलेक्ट्रेट में आज भीम आर्मी ने जिला कलेक्टर अवधेश मीणा को ज्ञापन सौपा है।भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष राजकुमार नायक ने बताया कि चक साजन वाला में एक किसान की जमीन की ऑनलाइन नीलामी कर दी गई थी। भीम आर्मी ने इसका विरोध किया है और कलेक्टर से ऑनलाइन नीलामी को रद्द करने की मांग की है। नीलामी रद्द नहीं करने पर भीम आर्मी ने प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी।