अनूपगढ़: अनूपगढ़ जिला कलेक्ट्रेट में विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर अवधेश मीणा को सौपा ज्ञापन
जिला कलेक्ट्रेट में आज सोमवार को काफी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहुंचे और उन्होंने जिला कलेक्टर अवधेश मीना से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुलदीप कौर ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों का समय परिवर्तन करने, राज्य सरकार व केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने वाले मानदेय को एक साथ जमा करवाने सहित अन्य मांगो से डीएम को अवगत करवाया है।