अनूपगढ़: वाटर वर्क्स कार्यालय में ग्राम 30APD के ग्रामीणों ने विभाग के एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन, की कर्मचारी को वापस लगाने की मांग
अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 30 एपीडी के ग्रामीणों में जलदाय विभाग के एक्सईएन गिरिराज रैगर को ज्ञापन सौंप कर ग्राम पंचायत के वाटर वर्क्स से हटाए गए कर्मचारी राज किरण को वापस लगाने की मांग की है। एक्सईएन गिरिराज रैगर ने बताया कि कर्मचारियों की काफी शिकायतें मिली थी और जांच के दौरान वह कर्मचारी दोषी पाया गया है। इसलिए विभाग के द्वारा कर्मचारियों को हटाया गया है।