अनूपगढ़: अनूपगढ़ जिला कलेक्ट्रेट में आज कलेक्टर अवधेश मीणा ने जिला स्तरीय अधिकारियों के ली बैठक
जिला कलेक्ट्रेट में आज सोमवार कलेक्टर अवधेश मीणा ने अनूपगढ़ जिले के जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने विभाग में ऑफलाइन फाइल का कार्य बंद कर ई-फाइल का कार्य शुरू करें।संपर्क पोर्टल और जनसुनवाई के दौरान मिलने वाली शिकायतों का तुरंत प्रभाव से निस्तारण करने के लिए भी जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया।