अनूपगढ़: कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की ली बैठक, दिए दिशा निर्देश
अनूपगढ़ के जिला कलेक्ट्रेट में आज जिला कलेक्टर अवधेश मीणा की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर अवधेश मीणा ने विभाग की ई-फाइल संख्या व औसत डिस्पोजल समय की समीक्षा की और डिस्पोजल समय अधिक रहने पर असंतोष व्यक्त किया गया।जिला कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।